राम कपूर
- फोटो : Instagram
रात-रातभर पढ़ीं एक्सपर्ट्स की किताबें
राम कपूर ने कहा, 'मैंने वजन घटाने के लिए कभी भी कोई दवा नहीं ली, न ही मैंने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई। हालांकि, ऐसा करना गलत नहीं है, क्योंकि लोग खुद को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करते हैं'। राम कपूर ने आगे बताया कि लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने किसी सर्जरी या सप्लीमेंट की मदद से वजन कम किया है। एक्टर ने कहा, 'लोगों ने कहा कि मैंने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई है, लेकिन फिर मैं इसे क्यों छिपाऊंगा? मैंने जो किया, वह यह था इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से पहले मैंने पाच साल तक व्यापक स्तर पर वजन घटाने की यात्रा की और 30 किलो वजन घटाया। मैंने इसे फिर से बढ़ा लिया। इससे मुझे यह सीखने में मदद हुई कि हमें क्या नहीं करना चाहिए। मैं रातभर जागकर एक्सपर्ट्स की किताबें पढ़ता और पॉडकास्ट देखता। मुझे लगा कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य की परवाह करते हैं, और दूसरे जो नहीं करते'।