फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा को पुलिस ने लिया हिरासत में, नई फिल्म को लेकर मचा है बवाल

Sun, 28 Apr 2019 07:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : Twitter
भूतिया फिल्मों के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आंध प्रदेश में पुलिस की हिरासत में हैं। इस बात की खबर खुद निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर दी है। बता दें कि लक्ष्मी एनटीआर एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है जो आंध्रप्रदेश में 1 मई को रिलीज होने जा रही है। इसी सिलसिले में एक प्रेस मीट के लिए रामू विजयवाड़ा गए थे जहां एपरपोर्ट पर रोक उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिल्म आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी ताराका रामराव के जीवन पर आधारित है। इस सिलसिले में रामू ने हाल ही में एक ट्वीट किया था कि वह फिल्म के लिए होने जा रही एक प्रेस मीट को अटेंड करने विजयवाड़ा आ रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट से ही उन्हें अब वापस हैदराबाद जाने को कहा गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Ram Gopal Verma
रामू रविवार को एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन आंध्रप्रदेश पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया और वापस हैदराबाद जाने को कहा। इसके बाद निर्देशक ने अपने ट्वीटर पर आपबीती साझा की।  वीडियो में वह खुद बोल रहे हैं ' मैं पुलिस की हिरासत में हूं क्योंकि मैं अपनी नई फिल्म लक्ष्मी एनटीआर के लिए एक प्रेस मीट के लिए जा रहा था।' रामू ने इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह से कॉन्टेक्ट नहीं करने दिया जा रहा है।  
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Ram Gopal Verma
लेकिन, इससे पहले रामू ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी भी दी थी कि प्रेस कांफ्रेंस रद्द हो गई है। उन्होंने लिखा ' सूचित करते हुए माफी चाहता हूं कि रविवार को 4 बजे जो प्रेस मीट होनी थी वह रद्द हो गई है क्योंकि आंध्रपद्रेश पुलिस ने मुझे विजवाड़ा में आने ही नहीं दिया और वापस हैदाराबाद जाने को कहा, अब कहां है लोकतंत्र और क्यों सच को दबाया जा रहा है।' 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Ram Gopal Verma
इससे पहले रविवार सुबह रामू ने ट्वीट कर ये जानकारी भी दी थी कि विजयवाड़ा के सभी होटल को यह चेतावनी दे दी गई थी कि फिल्म लक्ष्मी एनटीआर की टीम के किसी भी सदस्य के लिए कमरा ना बुक करें। रामू ने बताया कि दो होटल ऐसा कर भी चुके हैं। खबर है कि होटल का एडवांस भी भरा जा चुका है।  रामू ने यह भी लिखा था कि सत्ताधीन लोगों को यह समझना चाहिए कि पॉवर का इस्तेमाल कर अड़चन पैदा की जा सकती हैं लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता है।' इससे पहले तेलुगू देशम पार्टी ने उच्च न्यायलय में लक्ष्मी एनटीआर की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। यहां से मामला बढ़ता ही चला गया।  
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें