भूतिया फिल्मों के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आंध प्रदेश में पुलिस की हिरासत में हैं। इस बात की खबर खुद निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर दी है। बता दें कि लक्ष्मी एनटीआर एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है जो आंध्रप्रदेश में 1 मई को रिलीज होने जा रही है। इसी सिलसिले में एक प्रेस मीट के लिए रामू विजयवाड़ा गए थे जहां एपरपोर्ट पर रोक उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिल्म आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी ताराका रामराव के जीवन पर आधारित है। इस सिलसिले में रामू ने हाल ही में एक ट्वीट किया था कि वह फिल्म के लिए होने जा रही एक प्रेस मीट को अटेंड करने विजयवाड़ा आ रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट से ही उन्हें अब वापस हैदराबाद जाने को कहा गया है।