फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने बताई बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह, बोले- यदि आमिर खान...

Wed, 31 Aug 2022 04:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर बात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस पर धराशाई होने का असली कारण भी बताया। राम गोपाल वर्मा ने कहा, "बॉक्स ऑफिस सिनेरियो को देखें। आपने, मैंने कभी यह नहीं सोचा होगा कि आमिर खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरी हाल होगा अगर आमिर खान को नहीं पता कि हिट फिल्म कैसे बनाई जाती है, तो बाकी लोगों का क्या होगा?"
विज्ञापन

2 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि "कुछ हफ्ते पहले, मैं बेंगलुरु में था। इस यात्रा के दौरान मैंने अपने एक परिचित से मुलाकात की। मैंने उनसे उनकी फिल्म देखने की आदत के बारे में पूछा। मैंने सवाल किया  कि वह महीने में कितनी बार थिएटर जाते हैं और औसतन कितनी फिल्में ओटीटी पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह और उसकी पत्नी ने सिनेमाघरों में जाना बंद कर दिया है। ओटीटी पर फिल्म देखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने की योजना बनाते हैं। 30 से 40 मिनट तक ट्रेलर देखते हैं- और फिर तय कर पाते हैं कि क्या देखें। ऐसे में थक-हारकर सो जाते हैं!" 
विज्ञापन

3 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी सिनेमाघरों के लिए खतरा है या नहीं, इस बारे में बोलते हुए, राम गोपाल वर्मा ने कहा कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ज्यादा बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा, "... मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि YouTube एक खतरा है। क्योंकि इस प्लेटफॉर्म कॉमेडी वीडिया से लेकर राजनेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों तक कई सारे 2-3 मिनट के वीडियो होते हैं, जो सबका ध्यान आकर्षित कर लेते हैं। वहीं, ओटीटी और थिएटर के बारे में यह मानसिकता बनी हुई है कि इनका कंटेंट देखने के लिए आपको 2-3 घंटे का निवेश करना होगा। इसलिए लोग समय को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब का चयन करते हैं।" यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala
बता दें कि आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' तब से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इतने बज्ज के बावजूद आमिर खान की यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और सुपरस्टार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक कमाने में नाकामयाब रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें