तानाजी के दौरान अजय देवगन और काजोल के साथ ओम राउत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारी
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को पूरी दुनिया में 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारियों के बीच ताजा अपडेट ये है कि फिल्म के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम को लेकर भी इसे बनाने वाली कंपनी टी सीरीज में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कंपनी का इरादा अयोध्या में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और देवदत्त नागे के साथ अक्तूबर के महीने में एक भव्य कार्यक्रम करने का है। फिल्म की टीम इससे पहले अगले महीने भी अयोध्या में पूजा करने का एक कार्यक्रम बना रही है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत के सामने कंपनी की तरफ से इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जा चुकी है। हालांकि, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में दिन रात व्यस्त ओम राउत की तरफ से अभी इन कार्यक्रमों पर विचार होना बाकी है।