राम गोपाल वर्मा, द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : Social media
बीते दिनों किए गए अपने इस ट्वीट पर हुए विवाद के बाद अब शुक्रवार को राम गोपाल वर्मा ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "यह पुरी ईमानदारी से विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य मकसद नहीं है। द्रौपदी महाभारत में मेरा पंसदीदा किरदार है लेकिन चूंकि यह नाम बहुत रेयर है, मुझे इससे जुड़े किरदार याद आ गए और मैंने यही जताया। मेरा इदारा किसी की भी भावनाओं को आहत करने का नहीं है।"