बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में से राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फिल्में बनाने को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। पिछले दिनों रामू ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कुछ ऐसा किया था, जिसे देखकर सभी लोगों का दिमाग खराब हो गया था। सभी के दिमाग में रामू की वह हरकत देख यही आया था कि राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों राम गोपाल वर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वह अपनी फिल्म की एक्ट्रेस आशु रेड्डी के पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर बवाल खड़ा हो गया था। अभी यह विवाद ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी तुलना कुत्ते से कर दी है।