फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: एस एस राजामौली की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, बैटमैन को पछाड़ हासिल किया ये रिकॉर्ड

Sun, 03 Jul 2022 06:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर, द बैटमैन, टॉपगन - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने विदेश में भी अपना परचम लहरा दिया है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मिडसीजन अवार्ड्स 2022 में एसएस राजामौली की इस फिल्म को दूसरा स्थान मिला है। 'आरआरआर' ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे टॉप गन: मैवरिक, द बैटमैन, एल्विस और द अनबियरेबल वेट को पीछे छोड़ यह नया मुकाम हासिल किया है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वन्स' को दिया है। एचसीए ने यह जानकारी ट्वीट के जरिेए दी।
 
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रनर अप बनी आरआरआर
वहीं, आरआरआर कई बड़ी फिल्मों के बीच नंबर दो का स्थान हासिल करने में कामयाब रही। एसोसिएशन की ज्यूरी ने 'एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वन्स' को बेस्ट पिक्चर माना है। इसके अलावा ज्यूरी ने दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म आरआरआर को घोषित किया। इस खबर पर कई फैंस थोड़े निराश हैं उनका मानना है कि आरआरआर को यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एचसीए फरवरी और जुलाई में फिल्मों को यह अवॉर्ड देता है। ये सम्मान हॉलीवुड क्रिटिक्स द्वारा दिए जाते हैं, लेकिन इन अवॉर्ड्स के लिए वो सभी फिल्में लिस्ट में शामिल हो सकती हैं जो यूएस में रिलीज हुई हैं। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया। पहली बार में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर 'RRR' ने साबित कर दिया है कि भारतीय फिल्में भी हॉलीवुड से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर खूब पसंद की गई फिल्म
सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद राजामौली की इस फिल्म को ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 4.5 करोड़ से ज्यादा घंटो तक देखा जा चुका है। गौरतलब है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1150 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें