हिंदी सिनेमा में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में बनी फिल्मों की रीमेक हैं। इसी वजह से इन दिनों हिंदी सिनेमा के मेकर्स लोगों के निशाने पर आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अब तक बॉलीवुड को घेरते हुए कहा गया है कि बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स के पास अपने आइडिया खत्म हो गए हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले पर अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म मेकर्स की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि हिंदी सिनेमा के लोग सुरक्षित खेलना पसंद करते हैं।