फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: 'कुछ कुछ होता है' की अंजलि ने रकुल प्रीत पर किया गहरा असर, बोलीं- मैं भी उसकी तरह हो गई थी

Sat, 04 Nov 2023 10:27 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह, काजोल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म मेकर्स ने शुक्रवाार को इस फिल्म का दमदार टीजर जारी किया, जिसमें रकुल प्रीत सिंह की झलक भी दिखाई गई। इस बीच, अब अभिनेत्री ने शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को लेकर बात की। रकुल ने बताया कि इस फिल्म में वह काजोल के रोल से काफी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
अंजलि के किरदार ने किया प्रभावित 
एक मीडिया बातचीत के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि करण जौहर निर्देशित फिल्म में किरदारों के फैशन और स्टाइल ने उन पर कैसे प्रभाव डाला। उन्होंने अंजलि, राहुल, रानी मुखर्जी के टीना के किरदार को लेकर कहा, टीना का रोल मुझे पसंद आया, लेकिन मुझे काजोल का अंजलि का किरदार ज्यादा अच्छा लगा। जहां टीना फिल्म में ग्लैमरस थीं, वहीं अंजलि एक टॉमबॉय थीं। वह किरदार इतना पसंद आया कि मैं आज भी अंजलि के किरदार से जुड़ी हूं।'

यह भी पढ़ें: दुखद: विद्या बालन के डेब्यू डायरेक्टर गौतम हलदर का निधन, अंतिम दर्शन करने कोलकाता के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री
 
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
अंजलि का ड्रेसिंग सेंस आया पसंद 
रकुल प्रीत सिंह ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं भी टॉमबॉय की तरह रही हूं। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब मैं आठ साल की थी। उस समय मुझे यह किरदार इतना पसंद आया कि मैं इसे बार-बार देखती थी। अंजलि का कपड़े पहनने का तरीका, छोटे बाल, हेयर बैंड बहुत पसंद थे। मुझे लगा कि ये कितने ढीले, आरामदायक कपड़े हैं'। उन्होंने बताया, 'मेरे पास फिल्म का एक वीडियो कैसेट था और मैं अंजलि वाले हिस्सों को बार-बार देखती थी'।

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
रकुल भी अंजलि की तरह थीं टॉमबॉय
अभिनेत्री ने बताया कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं तो पाती हैं कि उनकी जिंदगी का सफर भी अंजलि की तरह रहा। रकुल प्रीत कहती हैं, आप मुझे देखो, मैं पहले एक टॉमबॉय थी और अब अचानक ग्लैमरस अवतार में एक अभिनेत्री बन गई हूं'।

यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: 'मैं अटल हूं' की शूटिंग के दौरान 60 दिन तक सिर्फ खिचड़ी खाकर रहे पंकज त्रिपाठी, यह है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
25 साल पहले हुई थी रिलीज
बता दें कि करण जौहर निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं, लेकिन यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। वहीं, सलमान खान कैमियो करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें