फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet: पांच घंटे का सफर तय कर रकुल से मिलने पहुंचा उनका जबरा फैन, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Wed, 03 May 2023 12:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर साउथ के कलाकार, इन सभी के देश और दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। ये फैंस अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए अक्सर ही कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के एक फैन की अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
पांच घंटे का सफर तय कर फैन पहुंचा हैदराबाद
दरअसल, एक्ट्रेस के हैदराबाद पहुंचने पर उनसे मिलने के लिए कई फैंस की भीड़ उमड़ गई थी। इस दौरान उनका खास फैन पांच घंटे का सफर तय करके एक्ट्रेस से मिलने के लिए पहुंचा था। एक्ट्रेस को इस बारे में जब जानकारी हुई तो वह काफी ज्यादा हैरान हो गई थीं। एक्ट्रेस की उनके फैन के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
फैन ने ट्विटर पर साझा की तस्वीर
एक्ट्रेस के फैन अब्दुल नवीद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हेलो रकुल प्रीत मैम मैं संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन आज की बातचीत के बाद लेकिन मैं आज ठीक से बात नहीं कर सका, मैम, धन्यवाद मैम यह उम्मीद देने के लिए कि अभी भी आपके साथ यात्रा करने का मौका है, आपके साथ काम करने का, मुझे आशा है कि आप करेंगे मुझसे संपर्क करेंगी। 



Hashiye Ke Superstar 12: प्रकाश झा ने कहा दोबारा कभी फोन मत करना, मुंबई में मुकेश छाबड़ा का रूप ही बदला दिखा

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
रकुल ने कहा थैंक्यू
फैन के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- कुरनूल से आने के लिए थैंक्यू, इसने मुझे बहुत खुश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media
इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल
आपको बता दें कि रकुल प्रीत जल्द ही कमल हासन की इंडियन 2 में नजर आएंगी। इसके साथ ही पावेल गुलाटी की आई लव यू में दिखाई देंगी। इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। 

Priyanka Chopra: यूएस से लौटकर पूरी तरह बदल गया था प्रियंका चोपड़ा का व्यवहार? तब पेरेंट्स ने उठाया था यह कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें