फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ के ट्रेलर ने फैंस का जीता दिल, लोग बोले- आप हमेशा कमाल करते हैं

Tue, 21 Jun 2022 10:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अक्षय की यह फिल्म भाई और चार बहनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें भाई और बहन के अटूट प्यार को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के कंधों पर अपनी बहनों की शादी की जिम्मेदारी है। ट्रेलर में भी ये चीज देखने को मिली है कि अक्षय चारों बहनों के लिए अपनी खुशियां कुर्बान करने के लिए तैयार रहते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और अब खिलाड़ी कुमार के फैंस इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की बेशक पिछली दो फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी किया गया। तो फैंस ने अक्षय की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई लोगों ने ट्रेलर में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म लोगों को हंसाने और रूलाने का काम एक साथ करेगी। एक यूजर ने लिखा, 'यह प्रेम, आनंद, परिवार और अटूट बंधन की कहानी है जो उन्हें बांधता है... आइए जीवन के इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भावनाओं और दमदार किरदार के साथ बस कमाल की एक फैमिली एंटरटेनर आ रही है।'





विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'रक्षा बंधन' के ट्रेलर के लिए फैंस की तारीफ सिर्फ इतनी ही नहीं है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत अच्छा है सेठजी, मुझे महसूस हो रहा है कि फिल्म में ढेर सारी भावनाएं होंगी। आप हमेशा कमाल करते हैं।' एक फैन ने कहा, ‘वाह अक्की साहब, कॉमेडी में वापसी।' अक्षय कुमार काफी समय बाद कोई कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिस वजह से फैंस काफी खुश हैं।








 
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
कब आ रही है फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अक्षय के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। दोनों इससे पहले फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में दिखाई दिए थे। बता दें कि 11 अगस्त को ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज हो रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें