रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की बेशक पिछली दो फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी किया गया। तो फैंस ने अक्षय की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई लोगों ने ट्रेलर में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म लोगों को हंसाने और रूलाने का काम एक साथ करेगी। एक यूजर ने लिखा, 'यह प्रेम, आनंद, परिवार और अटूट बंधन की कहानी है जो उन्हें बांधता है... आइए जीवन के इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भावनाओं और दमदार किरदार के साथ बस कमाल की एक फैमिली एंटरटेनर आ रही है।'