अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले सितारे
साल में चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार को हाल ही में आयकर विभाग ने वैयक्तिक श्रेणी में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाला कलाकार माना है। उनकी फिल्मों की कमाई का इसके विपरीत लगातार बुरा हश्र हो रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की पहले दिन की कमाई 10.70 करोड़ रुपये रही थी। और, ये फिल्म पहले वीकएंड में 39.40 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन पहले हफ्ते के बाद ही फिल्म फ्लॉप घोषित हो गई और इसकी बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 68.05 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई।