फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, दूर-दूर तक हैं कैट फाइट के चर्चे

Thu, 11 Aug 2022 10:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
कहते हैं माया नगरी मुंबई में हर कोई अपने सपने पूरे करने आता है और वहां का सबसे बड़ा आकर्षण सिनेमा इंडस्ट्री होती है। बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए कलाकारों को कड़ी मेहनत और बहुत से त्याग करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर उनके सामने कोई उनका प्रतिद्वंदी उनसे अच्छा प्रदर्शन करे तो जलन होना थोड़ा लाजमी है। ऐसा ही कुछ हमारी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिलता है। बात चाहे खूबसूरती की हो, ज्यादा हॉट दिखने की या फिर नाम और शोहरत हासिल करने की.. बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों के बीच अक्सर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है। ग्लैमर की इस दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट होना कोई नई बात नहीं है। हमें आए दिन सुनने मिल जाता है कि दो अभिनेत्रियों आपस में लड़ पड़ी। इतना ही नहीं कुछ तो ऐसी हैं, जो एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती। चलिए हम आपको मिलवाते बॉलीवुड की ऐसी ही मशहूर अभिनेत्रियों जो एक-दूसरे से नफरत करती हैं..
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की दो सबसे सफल अभिनेत्रियों का आता है। हम बात कर रहे हैं दीपिका और कटरीना की, दोनों ही एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था, किसी जमाने में दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन फिर दोनों के बीच रणबीर कपूर को लेकर कभी न मिटने वाली दूरी पैदा हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना की वजह से ही दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka and Kangana
कंगना रणौत-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं आए दिन इनके कारण वह किसी न किसी कॉट्रोवर्सी का भी शिकार हो जाती हैं। इसी वजह से बॉलीवुड में उनके दोस्त कम दुश्मन ज्यादा हैं। उनके दुश्मनों की लिस्ट में एक नाम ग्लोबल आइकन बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि फिल्म ‘फैशन’के दौरान कंगना और प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से अक्सर दोनों की  कैट फाइट मीडिया के सामने आती रहती है। कंगना कभी भी प्रियंका पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। 

4 of 6
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन
रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियां रानी मुखर्जी और पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की कैट फाइट तो जगजाहिर है। रानी और ऐश्वर्या आपस में इतनी नफरत है कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली’के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आई थी। इस फिल्म के दौरान रानी और अभिषेक के अफेयर की खबरें भी आई थीं, जो दोनों अभिनेत्रियों की लड़ाई का कारण बना। इतना ही नहीं दोनों के बीच फिल्म ‘चलते-चलते’के दौरान भी बहुत तगड़ा झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर
करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी दुश्मनी काफी पुरानी है। फिल्म 'ऐतराज' के समय पर दोनों के बीच दरार आ गई थी। फिल्म में प्रियंका की वजह से करीना को पूरी तरह से नजरअदांज किया जा रहा था। इसके साथ ही करीना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में प्रियंका के एक्सेंट को भी बनावटी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा-जरीन खान 
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेत्री जरीन खान भी एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं। दोनों के बीच की यह कैट फाइट फिल्म ‘रेडी’के दौरान हुई थी।   इस दौरान सोनाक्षी भी सलमान के साथ ‘दबंग’ में काम कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रेडी’ के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान जरीन के पास से गुजरते हुए सोनाक्षी ने उन्हें हल्का धक्का दे दिया था। बस यहीं से दोनों के बीच बात बिगड़ गई और इसने एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें