रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रक्षा बंधन' का टोटल बजट 70 करोड़ रुयये है लेकिन नौ दिनों में यह फिल्म बजट का सिर्फ आधे से थोड़ा ज्यादा ही निकाल पाई है। इस फिल्म ने नौवें दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद 'रक्षा बंधन' का टोटल कलेक्शन 41.30 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जो काफी कम है। इस बात में शक नहीं है कि इस कलेक्शन के साथ 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती दिख रही है।