तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर
बॉलीवुड में दुश्मनी की बात की जाए तो तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का नाम सबसे पहले लिया जाएगा! अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर नाना पाटेकर के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। बता दें कि वर्ष 2018 में तनुश्री ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर पर आरोप लगाती नजर आती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए। (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है)।'