रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भाई-बहन की कहानी पर बनी फिल्म
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है। 'रक्षा बंधन' में दर्शकों को प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और इमोशन का फुल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे मिडिल क्लास भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की परेशानियों और अपनी बहन की जिम्मेदारी उठाता नजर आ रहा है।