अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बोले...
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, "बहुत सारे लोग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट की वजह से परेशान हैं और ऐसे लोगों का मानना है कि चीजों को बदलने की जरूरत है। मेरे करियर के दौरान, खासकर मेरे शुरुआती दिनों में, लोग मुझसे पूछते थे कि मैं एक साल में चार फिल्मों पर काम क्यों करता हूं। लोगों ने हमेशा मुझसे कहा है कि मैं जितनी फिल्मों में काम करता हूं या प्रोड्यूस करता हूं, उसकी संख्या को कम करना चाहिए और एक फिल्म पर ज्यादा काम करना चाहिए।”