फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priya Prakash: रणवीर-आलिया की फिल्म का गाना गाती नजर आईं 'विंक गर्ल', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 05 Aug 2022 02:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
प्रिया प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया प्रकाश वारियर याद हैं न वही आंख मारने वाली लड़की, जो आंख मारकर रातों-रात मशहूर हो गई थी। प्रिया प्रकाश की कलाकारी ने सभी का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में वह आंख तो नहीं मार रही हैं, लेकिन गाना जरूर गा रही हैं। प्रिया का ये वीडियो भी लोगों को उनका दीवाना बना रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रिया प्रकाश - फोटो : instagram
साउथ की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना गा रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने अयान मुखर्जी, अरिजीत सिंह, आलिया भट्ट और धर्मा प्रोडक्शन को भी टैग किया है। प्रिया के इस गाने ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश का ये वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर 'इश्क है पिया' भी लिखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कि प्रिया प्रकाश हल्के नीले रंग की प्रिंटेड ड्रेस में हैं। उनका नो मेकअप लुक भी बेहतरीन लग रहा है। वीडियो को साझा करने के बाद तो प्रिया प्रकाश की आवाज की तारीफ करते हुए फैंस थक नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
प्रिया प्रकाश
बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में अपने एक वीडियो के जरिए चर्चा में आ गई थीं। उनके आंख मारने वाले वीडियो के बाद से अभिनेत्री को विंक गर्ल ने नाम से भी जाना जाने लगा था। सिर्फ इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश तेलुगू और कन्नड़ की 'चेक' और 'इश्क' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया प्रकाश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि 'मैं जरूर बॉलीवुड में आना चाहूंगी। मैं इसके लिए तैयार हूं। बस सही मौके का इंतजार है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें