फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: अक्षय के लुक से निराश हुए फैंस, क्या 'रक्षा बंधन' का भी होगा 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसा हाल?

Mon, 20 Jun 2022 08:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्की की हालिया रिलीज फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' तो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल कर नहीं पाई, ऐसे में अक्षय की उम्मीदें अब 'रक्षा बंधन' पर टिकी हैं। उन्होंने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। कल यानी 21 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह जानकारी खुद अक्षय ने ट्वीट के जरिए दी। इस दौरान उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। मगर पोस्टर देखते ही अपने लुक को लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने 'रक्षा बंधन' के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह कहानी प्रेम, खुशी, परिवार और कभी न टूटने वाले बंधन की है। आइए आप भी जिंदगी के इस जश्न का हिस्सा बनिए।' इसके साथ अक्षय ने लिखा बताया कि कल फिल्म का ट्रेलर कल आ रहा है। इसके बाद अक्षय के लुक को लेकर लोगों ने उन पर कमेंट करने शुरू कर दिए। लोगों को अक्षय का मूंछों वाला लुक कतई पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भैया, आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं, लुक्स का बहुत ध्यान देते हैं। तुमने फिर वही खेल कर दिया घर में पड़ी पुरानी मूंछ लगा ली। भैया पैसे कमाने के चक्कर में फैंस को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती। बिना मूंछ के भी यह रोल हो सकता था'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी।'
 

विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर से होगा मुकाबला
बता दें कि फिल्म  'रक्षा बंधन' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से होगा। एक यूजर ने इसे लेकर भी अक्षय को ट्रोल किया है। यूजर ने लिखा,' फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे तो चलने वाली है नहीं। इससे अच्छा होता कि ओटीटी रिलीज कर देते।'
विज्ञापन

4 of 4
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आसान नहीं अक्की की राह
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खरी नहीं उतर पाई है। ऐसे में अक्षय फिल्म 'रक्षा बंधन' में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। मगर, फिलहाल मिल रही यूजर्स की प्रतिक्रिया से साफ है कि उनके लिए डगर काफी चुनौतियों वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें