फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: ऑनस्क्रीन बहनों पर जमकर प्यार लुटा रहे अक्षय कुमार, शॉपिंग कराने पहुंचे नवाबों के शहर लखनऊ

Tue, 09 Aug 2022 12:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ शॉपिंग करते हुए। - फोटो : insta
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो चुकी हैं, ऐसे में अभिनेता अपनी इस आगामी फिल्म को सफल बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। अक्षय कुमार इसी के चलते इस समय कई शहरों का दौरा कर रहे हैं। वह अपनी ऑनस्क्रीन बहनों पर भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह इंदौर गए थे, जहां से वह अपनी बहनों के लिए मिठाइयां और उपहार लेकर गए थे। अब अभिनेता अपनी चारों बहनों को लेकर नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षाबंधन फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा की है, जिनमें वह अपनी बहनों को लखनऊ की एक दुकान में चिकनकारी किए सूट दिलवाते नजर आ रहे हैं और बहनें भी जमकर शॉपिंग करती दिखाई दीं। इस दौरान अभिनेता पूरी सुरक्षा के साथ वहां पहुंचे थे। उनके बॉडीगार्ड्स के साथ पुलिस ऑफिसर भी मौजूद नजर आए।
विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो साझा करते हुए लिखा- "आज ले आया अपनी बहनों को नवाबों के शहर, लखनऊ शॉपिंग कराने, लगे हाथ अपनी भी थोड़ी शॉपिंग कर ली"। अक्षय का ये वीडियो फैंस के  दिल को छू रहा है और वह जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- तुस्सी बहुत अच्छे हो सरजी। दूसरे ने लिखा- नाइस। इसी तरह से अन्य भी कमेंट के जरिए प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म रक्षाबंधन की तो इसमें भाई-बहनों के अनमोल प्रेम की कहानी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही मेकर्स फिल्म में दहेज पर भी चोट करने वाले हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। इसी दिन आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें