फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: ‘रक्षा बंधन’ के बाद अब साउथ की रीमेक ‘कठपुतली’ लेकर आ रहे हैं अक्षय, क्या बचा पाएंगे अपनी साख

Sat, 20 Aug 2022 04:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रक्षा बंधन, कठपुतली, रत्सासन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक को एक हिट फॉर्मूला माना जाता है। हर साल साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों के हिंदी रीमेक आते हैं, जिनमें से कुछ सफल साबित होते हैं और कुछ ढेर हो जाते हैं। अक्षय कुमार भी हर साल एक न एक साउथ की फिल्म का रीमेक लेकर हाजिर हो जाते हैं। वहीं, इन दिनों वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म रक्षा बंधन के खराब प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'रक्षा बंधन' इस साल आई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं, अब खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म 'कठपुतली' लेकर आए हैं, जो साउथ की फिल्म का रीमेक है। इस रिपोर्ट में हम आपको अक्षय कुमार की पहले की गई साउथ की रीमके फिल्मों का क्या हाल रहा उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
कठपुतली,रत्सासन - फोटो : सोशल मीडिया
'रत्सासन' का रीमेक है 'कठपुतली'
रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी कठपुतली का पहले नाम 'मिशन सिंड्रेला' था, जिसे अब बदल दिया गया है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कठपुतली तमिल मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर 'रत्सासन' की रीमेक है। 'रत्सासन' को 4 से 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'रत्सासन' के हिंदी डब्ड वर्जन का नाम 'मैं हूं दंडाधिकारी' है। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम को मिली असफलता के बाद कठपुतली को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया गया और अब यह 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद भी ये देखना होगा कि क्या दर्शक इस फिल्म को बढ़िया रिस्पांस देंगे या फिर इसे भी सिरे से नकार दिया जाएगा। इसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक 'सेल्फी' में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
जिगरथंडा, बच्चन पांडे - फोटो : social media
बच्चन पांडे (2022)
इस साल अक्षय कुमार कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ 'बच्चन पांडे' लेकर आए थे। 'बच्चन पांडे' बॉबी सिम्हा द्वारा निर्देशित तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जिगरथंडा' की रीमेक है। 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 49.98 करोड़ रुपये ही कमा पाई और फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि तमिल फिल्म 'जिगरथंडा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और यह 50 करोड़ के बजट में बनी थी।

4 of 9
लक्ष्मी, कंचना
लक्ष्मी (2020)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं इसकी तमिल फिल्म 'कंचना' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। 'कंचना' ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

5 of 9
गब्बर, रमन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
गब्बर (2015)
अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर यह फिल्म ए आर मुरुगादॉस की तमिल फिल्म 'रमन्ना' की रीमेक है। 6 करोड़ के कम बजट में बनी 'रमन्ना' ने 30 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो 'गब्बर' 79 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 87.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

6 of 9
हॉलीडे, थुप्पक्की - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीडे (2014)
'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में तमिल फिल्म 'थुप्पक्की' का हिंदी सीक्वल थी। हॉलीडे में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे और 'थुप्पक्की' में विजय और काजल अग्रवाल। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया था और दोनों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन

7 of 9
बॉस , पोक्किरी राजा - फोटो : social media
बॉस (2013)
'बॉस' ममूटी स्टारर फिल्म 'पोक्किरी राजा' की रीमेक थी। एंथनी डिसूजा ने 'बॉस' का निर्देशन किया था। हालांकि 'बॉस' के ज्यादातर सीन को 'पोक्किरी राजा' से अलग अंदाज में फिल्माया गया था। 'बॉस' ने बॉक्स ऑफिस पर 54.15 करोड़ की कमाई की थी और यह फ्लॉप साबित हुई थी।

8 of 9
राउडी राठौर, विक्रमर्कुडु - फोटो : social media
राउडी राठौर (2012)
प्रभु देवा के निर्देशिन में बनी 'राउडी राठौर' साल 2006 में आई तेलुगू फिल्म 'विक्रमार्कुदु' की रीमेक है। 'विक्रमार्कुदु' का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। राउडी राठौर ने बॉक्स ऑफिस पर 133.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन

9 of 9
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा था साउथ की रीमेक का बॉक्स ऑफिस पर हाल
 
अक्षय की फिल्म कलेक्शन (करोड़ों में) हिट या फ्लॉप साउथ की फिल्म कलेक्शन (करोड़ों में) हिट या फ्लॉप
बच्चन पांडे 49.98 फ्लॉप जिगरथंडा 70 हिट
लक्ष्मी  4.08 फ्लॉप कंचना 130  हिट
गब्बर  87.55  हिट रमन्ना 30-40 हिट
हॉलीडे 112.45 हिट थुप्पक्की 120 हिट
राउडी राठौर 133.25 हिट विक्रमार्कुदु 16–23 हिट
बॉस 54.15 फ्लॉप पोक्किरी राजा 25 हिट
कठपुतली  --  -- रत्सासन 50.54 हिट
सेल्फी   --  -- ड्राइविंग लाइसेंस 22.5 हिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें