फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को राखी सावंत ने बताया बेकसूर, अक्षरा पर कही ये बात

Tue, 17 Sep 2019 01:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह अपने विवाद को लेकर पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों अक्षरा ने पवन सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों के इस विवाद में कई एक्टर्स ने भी अपनी राय रखी, वहीं अब इस मामले पर राखी सावंत के एक बयान के बाद खलबली मच गई है।
विज्ञापन

2 of 6
Pawan Singh and Akshara Singh - फोटो : file photo
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है। राखी ने बताया कि पवन सिंह को फ्लाइट में डर लगता है, इसलिए वो शराब पीकर फ्लाइट में चढ़ते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी ने कहा- 'पवन सिंह बिल्कुल बेकसूर हैं। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। अक्षरा भी एक अच्छी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। दोनों एक साथ रिलेशनशिप में रहे हैं तो इस रेप का मामला ही नहीं बनता। जो कुछ वो दोनों की मर्जी से हुआ।'

4 of 6
pawan singh akshara singh
राखी ने आगे कहा- 'पवन और अक्षरा को इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए और दोनों को एक दूसरे से माफी मांगनी चाहिए। पवन ने अक्षरा को स्टार बनाया लेकिन जब उनकी शादी हो गई तो वो ऐसे आरोप लगा रही हैं। इस मामले में पुलिस का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 6
akshara singh
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि उन पर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया था। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshara singh
इस मामले में पवन सिंह ने कहा था- 'जिसे जो आरोप लगाना है, लगा दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं।' बता दें कि पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें