फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटू के आरोपी संग इस वजह से काम करने को राजी हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव हैं वजह

Tue, 17 Sep 2019 12:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan - फोटो : Social Media
आमिर खान को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह एक बार फिर से गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में वापसी कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। सुभाष पर मीटू आंदोलन के तहत गीतिका त्यागी ने गंभीर आरोप लगाए थे। आमिर की वापसी पर कई लोगों ने कड़ा विरोध किया था। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि आखिर क्यों सुभाष कपूर के साथ काम करने के लिए आमिर तैयार हो गए?
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan and kiran rao
जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के फैसले में अचानक बदलाव के पीछे उनकी पत्नी किरण राव का हाथ है। इसके लिए किरण ने खुद जाकर पड़ताल की। किरण ने ग्रीन सिग्नल दिया उसके बाद बात आगे बढ़ी।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan and kiran rao
रिपोर्ट के मुताबिक किरण ने खुद सुभाष के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्रियों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सभी महिलाओं से सुभाष के बारे में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरी तसल्ली हो जाने के बाद ही आमिर इस फिल्म में काम करने के लिए फिर से तैयार हुए।

4 of 5
तनुश्री दत्ता और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर के इस फैसले पर बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने तंज कसा था। एक्ट्रेस ने कहा था- 'सुभाष कपूर के साथ जुड़ने की वजह बताते हुए आमिर खान ने जो भी लिखा था उसे मैंने पूरा पढ़ा। मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं... कैसे बॉलीवुड में किसी को रातों में नींद आ सकती है जब एक लड़की उत्पीड़न की शिकार होती है, और उसे इंडस्ट्री से बहिष्कृत कर दिया जाता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan - फोटो : social media
गौरतलब है कि आमिर ने फिल्म से जुड़ने से पहले कहा था कि मैंने और किरण ने निर्णय लिया कि हम उन महिलाओं से बात करेंगे जिन्होंने सुभाष के साथ पिछले 5-6 सालों में काम किया हो। हमने पाया कि एक भी महिला ऐसी नहीं थी जिसने सुभाष के बारे में कुछ भी बुरा कहा हो। जबकि सभी का कहना था कि सुभाष उनका काफी ख्याल भी रखते थे। हमने IFTDA को बताया कि हम सुभाष संग इस फिल्म में काम करने पर फिर से विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें