हाल में ही 'बिग बॉस' के घर में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री राखी सावंत जब बिग बॉस के घर के अंदर थी, उन दिनों ही अभिनेत्री की मां के कैंसर ग्रस्त होने की खबर सामने आई थी। इस खबर के बाद से अभिनेत्री बिग बॉस के घर में लगातार परेशान नजर आ रही थीं। घर के अंदर रहते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभिनेत्री राखी सावंत ने मां से बात की थी। अब राखी ने अपनी मां का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो बेहद भावुक कर देने वाला है।