फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश शाही परिवार पर मेगन के खुलासे से हैरान हुईं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- 'वे झूठी और दुष्ट हैं'

Tue, 09 Mar 2021 02:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिमी ग्रेवाल-मेगन मर्केल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी निजी जिंदगी और ब्रिटिश शाही परिवार को लेकर कई खुलासे किए है।मेगन मर्केल ने कहा कि शाही परिवार उनको और उनके परिवार को स्वीकार नहीं करना चाहता था। यह बात उन्होंने मशहूर अमेरिकन होस्ट ओप्रा विन्फ्रे के साथ इंटरव्यू में कही है।  मेगन मर्केल के खुलासे पर उनके फैंस और फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिमी ग्रेवाल - फोटो : Social Media
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने मेगन मर्केल के इस खुलासे की आलोचना की है। उनका कहना है कि वह झूठ बोल रही हैं और खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रही हैं। सिमी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह बात कही है, जिसके बाद से काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Actor Simi Grewal
सिमी ग्रेवाल ने लिखा है, 'मुझे विश्वास नहीं होता कि ये शब्द मेगन बोल रही हैं। वो खुद को पीड़िता बताने के लिए झूठ बोल रही है । वह जातिवाद का कार्ड इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि सहानुभूति बटोर सके। दुष्ट।' सिमी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उनके फैंस और सोशल मीडिय यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI
बता दें कि मेगन मर्केल ने इंटरव्यू में शाही परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं वो काले रंग का ना हो। उन्होंने कहा कि उनका कई विषयों को लेकर शाही परिवार से विवाद था। बेटे आर्ची के जन्म से पहले शाही परिवार ने प्रिंस हैरी से इस बारे में चर्चा की थी जो उनके लिए काफी दर्दनाक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
साथ ही मेगन मर्केल ने खुलासा किया है कि शाही परिवार के साथ समय बिताते हुए उन्हें आत्महत्या करने के भी विचार भी आते थे। वह बिल्कुल भी जीना नहीं चाहती थीं। प्रिंस हैरी के साथ शादी से पहले केट मेडलट्न ने उन्हें रुला दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें