Salman and Rakhi Sawant
- फोटो : social media
राखी का बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि हो सकता है रितेश की झलक वह सलमान के शो में करवाएं। राखी ने एक वीडियो पोस्ट करके खुद बताया कि वह सलमान के शो 'बिग बॉस' में नजर आएंगी। राखी वीडियो में कह रही हैं- 'मेरे प्रशंसक आप सभी के लिए एक अच्छी खबर है। शुक्रिया सलमान खान, एक खुशखबरी आपको बता रही हूं कि मैं मेरे छप्पन छुरी सॉन्ग पर बिग बॉस में ओपनिंग एक्ट कर रही हूं। इससे बढ़कर कोई खबर हो ही नहीं सकती है। शुक्रिया सलमान मुझे सपोर्ट करने के लिए। शुक्रिया बिग बॉस, शुक्रिया कलर्स टीवी।'