फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का बेहूदा बयान- बिग बॉस मेरे पहले पति, 'शादी के बाद भी शो में मेरी इज्जत...'

Sun, 10 Nov 2019 05:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' में बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला के बीच नोक झोंक देखने को मिली। दोनों के बीच ऐसी बहस हुई कि शेफाली ने गुस्से में शहनाज की तुलना राखी सावंत से कर दी।' इसके बाद राखी ने भड़कते हुए कई वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब राखी सावंत का नया वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में राखी बिग बॉस को अपना पहला पति बता रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं- मेरी शादी होने के बाद भी लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। बिग बॉस आप तो मेरे पहले पति रह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी आगे कहती हैं- आप तो मुझे बहुत चाहते थे। बिग बॉस सीजन 1 में हम दोनों की शादी भी हुई थी। आपकी उसी राखी की शो में धज्जियां उड़ाई जा रही है। अब मुझे आपसे बात करनी है। साथ ही राखी ने फैंस से भी शो देखने की अपील की।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
इससे पहले राखी के कई सारे वीडियोज सामने आए थे। वीडियो में राखी ने कहा था- 'आप लोग मुझे क्या समझते हैं। मैंने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल जैसे कंटेस्टेंट के खिलाफ कंप्लेन कर दी है। मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे हैं। आप लोगों को शर्म नहीं आती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें