फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका का नया डांस वीडियो वायरल, आयुष्मान की पत्नी से प्रभावित हुए शाहरुख, पांच खबरें

Sun, 10 Nov 2019 05:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora,Shah Rukh Khan - फोटो : amar ujala
मलाइका ने 'अनारकली डिसको चली' गाने पर किया डांस 
मलाइका अरोड़ा ने अपने सुपरहिट गाने 'अनारकली डिसको चली' पर जमकर डांस किया है। हाल ही में वह अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता मनीष पॉल के शो 'मूवी मस्ती में पहुंची। यहां उन्होंने हाउसफुल 2 के सुपरहिट गाने 'अनारकली डिसको चली' पर डांस किया। अपने इस डांस का वीडियो मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana, Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala
आयुष्मान के साथ भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर 
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता आयुष्मान खुराना दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ दिखाई दे चुके हैं जो सुपरहिट रही हैं। इन दिनों भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना के साथ मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
ऋतिक रोशन ने कॉलेज के छात्रों के साथ किया डांस
फिल्म वॉर के गाने 'घुंघरू' ने सोशल मीडिया में काफी धमाल मचाया था। इस गाने पर ऋतिक के जबरदस्त डांस को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। अब इस गाने पर ऋतिक ने कॉलेज के छात्रों के साथ डांस किया है। छात्रों के साथ डांस करने का वीडियो ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसदं कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए ऋतिक रोशन ने अपने ट्वीट में लिखा- 'वो मुझे हर बार खुद को बेहतर बनते देखना चाहते हैं और हर बार, जब भी मैं थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करता हूं तो वह मुझे बहुत दूर से ईनाम देने के लिए आ जाते हैं।'
 

 

4 of 5
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने राजकुमार राव के साथ बोला 'विक्की प्लीज'
अभिनेता राजकुमार राव फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह शाहरुख खान के साथ अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान और राजकुमार राव स्त्री फिल्म के डायलॉग 'विक्की प्लीज' बोलते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और राजकुमार राव का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tahira kashyap - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना की पत्नी से प्रभावित हुए शाहरुख खान
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान के शो  TED Talks India Nayi Baat 2 में पहुंची। यहां उन्होंने कैंसर के साथ कैसे जंग लड़ी इसको लेकर बात की। वीडियो में ताहिरा ने कहा मुझे ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना दो से 95 प्रतिशत हो गई। मेरा सात साल का बेटा जो मेरी कीमो के बाद सहज नहीं था, जिसके बाद मैंने अपने बेटे के लिए खूबसूरती की परिभाषा बदल दी। शो में शाहरुख खान भी ताहिरा की इन बातों से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि ताहिरा ने मुझे आज सिखाया है कि अपनी परेशानियों के साथ अच्छे से कैसे रहा जा सकता है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें