दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद अब एक और बड़ी सिलेब्रिटी के शादी करने की खबर है । ये बॉलीवुड सिलेब्रिटी हैं राखी सावंत । जी हां, सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन राखी सावंत ने अपने लिए दूल्हा ढूंढ लिया है और वो अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
rakhi sawant
- फोटो : instagram
राखी सावंत ने खुद अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। राखी सावंत जिससे शादी करने जा रही हैं वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक सिलेब्रिटी हैं । इनका नाम दीपक कलाल है । दीपक कलाल यूट्यूब सिलेब्रिटी हैं । साथ ही वो स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर भी फेमस हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
rakhi sawant
- फोटो : Instagram
राखी सावंत ने जो शादी का कार्ड शेयर किया है उसमें डेट 31 दिसंबर है । साथ ही शादी का वेन्यू लॉस एंजेलेस बताया गया है । राखी के साथ दीपक ने भी यही कार्ड अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया । इस बारे में राखी सावंत का भी बयान सामने आ गया है ।
4 of 6
rakhi sawant
उन्होंने लिखा, 'हां ये सच है । मैं शादी करने जा रही हूं । इंडस्ट्री में सभी लोग शादी कर रहे हैं । मुझे लगा कि अब मुझे भी कर लेनी चाहिए । दीपक ने मुझे शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रपोज किया था और फिर मैंने हां बोल दिया । हमने शादी की डेट फाइनल की और अब तैयारियां शुरू कर दी हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
rakhi sawant
'मैं अपने फैंस को अपडेट करती रहूंगी । अब बस हमें फैंस और दोस्तों का प्यार-दुआएं चाहिए ।' खबरों की मानें तो राखी अपनी शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान और करण जौहर को भी इनवाइट करेंगी । राखी सावंत ने अचानक शादी का खुलासा कर अपने फैंस को चौंका दिया है ।
अभी शादी का कार्ड पोस्ट किए हुए एक दिन ही हुआ है कि उनके होनेवाले पति दीपक कलाल ने राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' जारी किया है। इस अजीबोगरीब सर्टिफिकेट पर लिखा है, 'Certificate of Virginity presented to Rakhi Sawant' ।