Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। अब फैंस कमेंट कर बता रहे हैं कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।