फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के बर्थडे के जश्न में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, दीपिका समेत ये सितारे देर रात हुए स्पॉट

Sat, 28 Sep 2019 03:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika, Shahrukh, Aamir - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मुंबई में जन्मदिन का शानदार जश्न रखा। रणबीर ने यह जश्न अपने जन्मदिन से ठीक पहले देर रात रखा। यह पार्टी रणबीर ने बांद्रा में स्थित अपने घर पर रखी थी। खास बात है कि इस पार्टी की मेजबानी आलिया ने रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर की। रणबीर के इस दिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं जिसमें शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 

विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणबीर के इस जश्न में सबसे पहले दीपिका पादुकोण पहुंचीं। हालांकि रणबीर पार्टी में देर से पहुंचे। इस मौके पर दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थीं। रणबीर के घर के बाहर दीपिका को कार में स्पॉट किया गया। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। हमेशा की तरह रणवीर अपने अलग अंदाज में नजर आए
विज्ञापन

3 of 6
Kiran Rap, Zoya and Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ पार्टी में पहुंचे। आमिर जहां 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के लुक में नजर आए तो वहीं किरण रंग बिरंगी ड्रेस में नजर आईं। किरण रॉव के साथ कार में जोया अख्तर भी स्पॉट हुईं। 

4 of 6
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने बेटे के जन्मदिन के जश्न में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने कार के अंदर से ही मीडिया को देखकर वेब भी किया। 
विज्ञापन

5 of 6
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस मौके पर एक साथ पहुंचे। दोनों को एक साथ एक ही कार में स्पॉट किया गया। खास बात है कि दोनों काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ रणबीर कपूर की पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे। इसके अलावा मशहूर संगीतकार प्रीतम, निर्देशक अनुराग बसु और आदित्य रॉय कपूर भी स्पॉट हुए। 

यह भी पढ़ें- बेटे रणबीर कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं नीतू कपूर, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा ये पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें