फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पराठे खाने के बाद राखी सावंत ने छोड़ दी गैस, 'बिग बॉस' से सॉरी कहते हुए बोलीं...

Wed, 10 Feb 2021 05:51 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
'बिग बॉस' के घर में जब से एक्ट्रेस राखी सावंत ने एंट्री ली है, तब से आएदिन कोई न कोई अनोखी घटना देखने को मिल ही जाती है। हर दिन राखी की किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ बहस होती रहती है। लेकिन इस बार राखी ने 'बिग बॉस' के घर में कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखकर आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें राखी जमकर तीन पराठों का नाश्ता करती हैं और कहती है कि जो काम करवाना है, मुझे बोलना..मैं करूंगी सारे काम। फिर क्या था, राखी ने 'बिग बॉस' के पूरे घर की सफाई का जिम्मा अपने सिर पर उठाया। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को भी कबूला कि वो पहले बड़ी कामचोर थी लेकिन अब वो सुधर गई हैं। इसी के चलते राखी ने बिस्तर सेट किया, झाड़ू भी लगाई। इतने सारे काम करने के बाद राखी थककर बैठ जाती हैं, तो कभी जमीन पर लेट जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
इतना ही नहीं झाड़ू लगाते हुए राखी कहती हैं, वो तीन पराठे ऊपर आ रहे हैं भाई। इसके बाद वह कहती हैं- मैंने अगले सात जन्मों का काम कर लिया बिग बॉस। सारा काम करने के बाद वह लेट जाती हैं और गैस पास करती हैं और कहती है- सॉरी बिग बॉस गैस निकल गया, मेरे तीन पराठे डाइजेस्ट हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले दिनों में 'बिग बॉस' काफी मजेदार होने वाला है।

4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
पिछले दिनों राखी सावंत और रुबीना दिलैक के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली थी। इतना ही नहीं राखी ने रुबीना का महंगा मेकअप का सामान भी तोड़ दिया था। जिसके बाद रुबीना रोने लगी थीं। तो वहीं दूसरी तरफ राखी अभिनव से बेहद करीब थीं लेकिन अब अभिनव भी घर से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान बिग बॉस - फोटो : Social Media
शो 'बिग बॉस' की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस का फिनाले आ रहा है। कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के फिनाले को अब सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में शो के चार मजबूत दावेदार नजर आ रहा थे लेकिन उसमें से एक यानी अभिनव शुक्ला घर से बाहर हो चुके हैं। अब माना जा रहा है कि रुबीना दिलैक, अली गोनी और राहुल वैद्य में से कोई एक विजेता हो सकता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें