फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके नाम का सिंदूर लगाकर अस्पताल पहुंचीं एकता कपूर, क्या रचा ली है गुपचुप शादी?

Wed, 10 Feb 2021 05:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर-अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram
बीती रात टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी के साथ ही मौजूद थीं। अस्पताल से एकता कपूर ने अनीता हसनंदानी के साथ वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एकता कपूर की मांग में सिंदूर दिख रहा है। एकता कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये सिंदूर किसके नाम का लगाया गया है?
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर - फोटो : instagram
 
एकता कपूर ने अस्पताल के बेड पर लेटी अनीता के साथ एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है।  इस वीडियो में अनिता काफी खुश दिखाई दे रही हैं और विक्ट्री साइन भी दिखा रही हैं।  उनके चेहरे पर लंबी मुस्कान देखी जा सकती हैं।  इस वीडियो की शुरुआत में एकता कपूर अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखती हैं, लेकिन बाद में इसे हटा देती हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में एकता अनीता से तीन बार पोज देने के लिए कहती हैं।  अनिता पोज विक्ट्री साइन दिखा पोज देती हैं।  इसके बाद एकता मास्क हटा कर उन्हें बेबी के लिए बधाई देती हैं और कहती हैं, 'मेरा भांजा हुआ है।' एकता कपूर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, 'जब आपको एहसास होता है कि आप काम और लवलाइफ को लेकर बात नहीं कर पाएंगे लेकिन अब बेबी की बात होगी।'

4 of 5
एकता आगे लिखती हैं, 'अनीता और रोहित मुबारकवाद और मम्मी डेडी क्लब में स्वागत है। " एकता कपूर की इस पोस्ट पर श्रुति सेठ, वर्दा खान एस नाडियावाला, निक्की वालिया, डिआने पांडे और सयनतानी घोष समेत कई टीवी सेलेब्स और प्रोड्यूसर्स ने अनीता हसनंदानी को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर, तनवीर बुकवाला - फोटो : Instagram
दरअसल, बीते दिनों एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी में एकता के साथ उनके दोस्त तनवीर बुकवाला भी नजर आए। एकता के कैप्शन को देख उनके फैंस उनकी शादी के कयास लगाने लगे हैं। एकता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और हम यहां हैं! जल्द ही आप सबको सब बताएंगे!!!' एकता के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एकता की इस पोस्ट पर खुद तनवीर ने कमेंट में लिखा है, 'यह दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ चुका है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें