फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोते हुए वीडियो पोस्ट कर ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- रितेश ने छोड़ दिया या खुद ले लिया तलाक?

Sat, 14 Sep 2019 09:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी हाल ही में हुई शादी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राखी लगातार दुखी और रोते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही है। राखी ने अपना एक ब्लैक एंक व्हाइट वीडियो शेयर किया है। राखी की वीडियो में गाना चल रहा है- अभी तुमको मेरी जरूरत नहीं, बहुत चाहने वाले मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
लगातार ऐसे ब्रेकअप वाले गाने पोस्ट करने की वजह से राखी को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है? एक यूजर ने उनके वीडियो पर लिखा- राखी शादी के एक महीने बाद ही तुम्हारा तलाक हो गया क्या?

विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram
वहीं एक यूजर ने लिखा- राखी रितेश ने तुम्हें छोड़ दिया है या खुद तलाक ले लिया?। कई यूजर्स ने तो राखी के पति रितेश के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बिना शादी के किसका तलाक होता है। बस करो बेवकूफ बनाना।

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
बता दें हमेशा खुश और बिंदास रहने वाली राखी सावंत को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। राखी कई सारे सैड गाने का वीडियो पोस्ट किया है। हाल ही में राखी ने कहा था कि उनके पति अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
बता दें कि 28 जुलाई को राखी सांवत ने मुंबई के होटल में गुपचुप शादी कर ली थी। पहले तो राखी ने इस सीक्रेट वेडिंग को राखी ने ब्राइडल फोटोशूट बताया, लेकिन बाद में एनआरआई बिजनेसमैन से शादी करने का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि फैंस को अब भी यकीन नहीं है कि राखी ने सचमुच शादी कर ली है।

पढ़ें: पहले गाने की लॉन्च पार्टी में चमचमाती साड़ी में पहुंचीं रानू मंडल, फिल्म स्टार से कम नहीं दिखे तेवर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें