दीपक कलाल के साथ ड्रामे के बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपना नया आइटम सॉन्ग छप्पन छुरी लॉन्च किया। इस इवेंट के दौरान राखी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं थीं। राखी ने जो ड्रेस पहनी थी वो काफी रिवीलिंग थी। राखी से कुछ वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी फूट-फूटकर रो रही हैं। वीडियो में राखी कहती हुई दिख रही हैं- जिस डिजाइनर ने मुझे वो कॉस्ट्यूम दिया था मुझे नहीं पता था कि वो इतना रिवीलिंग होगा। मैं उस कॉस्ट्यूम की वजह से परेशानी का सामना कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि इतनी सारी लाइट्स मेरे कॉस्ट्यूम पर होगी।
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी ने आगे कहा- मुझे नहीं पता था कि मेरी बॉडी दिख जाएगी। मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहती थी। मैं बहुत दुखी हूं। लोग मुझे दोष दे रहे हैं। लोग मेरे बारे में गंदी-गंदी बातें कर रहे हैं। मेरे अपने आदमी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया। मुझे लगता है मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।
राखी ने रोते हुए कहा- मुझे लगता है कि मैं बहुत स्ट्रांग हूं लेकिन अब मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। मुझे कोई दिलचस्पी नहीं थी अपनी बॉडी दिखाने में। लोग मुझे नहीं समझेंगे। मैं आज बहुत दुखी हूं।
हाल ही में राखी सावंत अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं'। वहीं दूसरी तरफ दीपक कलाल, राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं। दीपक लगातार उनपर कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि राखी भी दीपक को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।