फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-मजाक: राखी सावंत ने बाबा रामदेव से की कोरोनावायरस की तुलना, बोलीं- कभी आता है कभी छुप जाता है

Wed, 09 Jun 2021 04:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, बाबा रामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। राखी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में राखी इंडियन आइडल का हिस्सा बनने की बात को लेकर चर्चा में आ गई थीं। इससे पहले मीका सिंह के साथ हुई मुलाकात और अपने मस्तानी लुक के लिए राखी सुर्खियों में थीं। अब एक बार फिर राखी अपने बयान को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल, बीते दिनों एलोपैथी के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव चर्चा में आ गए थे। अब राखी ने उनपर ही तंज कसा है और मजाक-मजाक में ऐसी बात कह दी है कि जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं।

क्या कहा राखी सावंत ने ?
राखी सावंत की गिनती उन अभिनेत्रियों में की जाती है जो अपने बिंदास अंदाज और बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। राखी हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। फिर चाहे वह विवाद का पात्र बन जाए या उनकी तारीफ का, वो इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करती हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें राखी कोरोना की तुलना बाबा रामदेव से करती दिखती हैं। राखी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिलेब्रटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने अकाउंट से राखी का यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी अपनी गाड़ी के पास खड़ी नजर आ रही हैं और फोटोग्राफर्स से बातचीत के दौरान कोरोना वायरस की तुलना योग गुरू बाबा रामदेव से कर देती हैं। बस फिर क्या था जैसे ही वीडियो सभी के सामने आया, तुरंत ही वायरल हो गया।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी कहती हैं ‘माय गॉड ये कोरोना है ना... कोरोना मतलब बिल्कुल बाबा रामदेव जी की तरह है। कभी आता है.. तो कभी छुप जाता है और कभी बाहर निकल जाता है।’ सोशल मीडिया यूजर्स राखी की इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बिल्कुल ठीक कहा राखी आपने। वहीं कुछ यूजर्स के लिए यह एक चुटकुला बन गया है।
 

 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राखी पूरी सावधानी बरत रही थीं और लोगोंं को भी आगाह कर रही थीं। बीते दो महीनों में राखी के ढेर सारे वीडियोज सामने आए जिसमें वो लोगों को दो मास्क लगाने की सलाह दे रही थीं, हाथ सेनिटाइज करने के लिए कह रही थीं और उचित दूरी बनाकर रखने की अपील कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 के सेट पर राखी सावंत - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी हाल ही में बिग बॉस 14 में नजर आई थीं जहां उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की और वो टॉप 5 तक पहुंचीं। हालांकि एक्ट्रेस 14 लाख रुपए लेकर खुद शो से बाहर हो गई थीं। वहीं राखी जल्द ही इंडियन आइडल 12 में भी नजर आएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें