बॉलीवुड में 'एंटरटेनमेंट क्वीन' या 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। राखी सावंत पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के साथ कानूनी लड़ाई और सार्वजनिक झगड़े में फंसने के बाद अब ड्रामा क्वीन का नाम एक और पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। इस विवाद के बीच अब राखी सावंत की सबसे अच्छी दोस्त राजश्री ने भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजश्री के कंप्लेंट कराने पर राखी ने रिएक्ट भी किया है।