बात चाहे बाबा रामदेव को लेकर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की, राखी सावंत ध्यान खींचना जानती हैं। हाल ही में राखी सांवत राजीव खंडेलवाल के चैट शो ‘जज्बात’ में पहुंचीं। इस शो में राखी ने अपनी जिंदगी के कई बड़े राज खोले। इसी शो में राखी ने एक जमाने में पॉर्न स्टार रहीं सनी लियोन से मांफी मांगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
rakhi sawant
अब आप सोच रहे होंगे कि सनी लियोन को लेकर अक्सर कमेंट करने वाली राखी सावंत ने सनी लियोन से मांफी क्यों मांगी तो आपको 3 साल पहले का वाकया याद दिलाते हैं। दरअसल 3 साल पहले राखी ने पॉर्न स्टार रह चुकी सनी लियोन पर निशाना साधते हुए कहा था, "सिर्फ पॉर्न ही नहीं बल्कि भारत में सनी लियोन को भी बैन कर देना चाहिए। उसे घसीट कर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।"
विज्ञापन
3 of 7
राखी सावंत
राखी का ये भी कहना था कि सनी के कारण ही बाकी एक्ट्रेस को भी एक्सपोज करना पड़ता है। सनी को बोलो कि मेरे भारत से चलीं जाए। अब इतने सालों बाद राखी सावंत ने राजीव खंडेलवाल के शो, ‘जज्बात’ पर सनी लियोन के लिए कहे अपशब्द के लिए माफी मांग ली है।
4 of 7
राखी सावंत
राखी ने कहा- मैंने उस वक्त गलत कहा था। मैं भूल गई थी कि सनी को भारत की जनता ने बुलाया था। मैंने हमेशा सनी के बारे में गलत धारणाएं बनाई। अब इसलिए राखी ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी गलती की मांफी मांगी है। इसी शो में राखी ने अपनी जिंदगी के कई अहम राज भी खोले।
विज्ञापन
5 of 7
राखी सावंत
इससे पहले राखी ने खुलासा करते हुए कहा था, मेरे परिवार ने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इजाजत कभी नहीं दी और अगर वे मुझे नाचते देख लेते तो पीटकर लाल-पीला कर देते। जब मैं मुंबई पहुंची थी, तो मैंने कई निर्माताओं के सामने नाचना और अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया, उन्होंने मुझे बुरी नजर से भी देखा।
विज्ञापन
6 of 7
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
राखी ने आगे बताया, कई बार रिजेक्शन के बाद मुझे सर्जरी करानी पड़ी। तब जाकर बॉलीवुड में मुझे आइटम नंबर मिले। बता दें राखी ने फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए।
बता दें राखी सावंत ने कई बार सनी लियोन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी ने सनी लियोनी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सनी लियोन ने मेरा नंबर पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया है, जिसके बाद मुझे लगातार फोन कॉल करके लोग परेशान कर रहे हैं।