फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत पर भड़कीं राखी सावंत, खरी-खोटी सुनाते हुए करण जौहर को बताया अच्छा इंसान

Sat, 12 Sep 2020 04:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, राखी सावंत - फोटो : PTI/ instagram: rakhisawant2511
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार इन दिनों आमने-सामने हैं। बीते दिनों कंगना ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी। जिसके बाद यह मुद्दा देखते ही देखते बढ़ गया। वहीं हाल ही में अवैध और प्लान के मुताबिक निर्माण न करवाने का हवाला देते हुए बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में 'तोड़फोड़' की। इसके बाद यह मुद्दा और गरमा गया। अब कंगना रणौत के इस पूरे मामले में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : file photo
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। कंगना रणौत के मुंबई आने पर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में उन्होंने कंगना रणौत को मुंबई आने, बॉलीवुड की आलोचना करने और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में बयानबाजी करने पर खरी-खोटी सुनाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram: rakhisawant2511
राखी सावंत ने वीडियो में कंगना रणौत के लिए कई विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि जब लोगों ने कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया तो उसने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। राखी सावंत ने मुंबई शहर की तुलना पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से करने को लेकर भी कंगना पर अपना जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने वीडियो में कहा जब कंगना को लगता है कि यह पाकिस्तान है तो फिर यहां काम करने क्यों आई हैं। 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : file photo
बीते कुछ समय से कंगना रणौत सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों की आलोचना कर रही हैं। इसके लिए भी राखी सावंत ने उनकी जमकर खिंचाई की। वीडियो में राखी सावंत ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की भी तारीफ की है। बता दें कि कंगना रणौत अक्सर नेपोटिज्म के मुद्दे पर करण जौहर की जमकर आलोचना करती रहती हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
आपको बता दें कि कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ था जब अभिनेत्री की ट्विटर पर शिवसेना नेता संजय राउत के साथ जुबानी जंग शुरू हुई। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से कर दी थी। इस पर संजय राउत भड़क गए और उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना रणौत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद यह मुद्दा बढ़ता चला गया। 

पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए आफताब शिवदासानी, कहा- 'मुझे सूखी खांसी और बुखार महसूस हुआ...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें