सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नौ सितंबर को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं। वैसे तो प्रशंसक बॉलीवुड सितारों को अपना आइडल मानते हैं लेकिन कई बार इन सितारों ने असल जिंदगी में ऐसी गलती कर दी कि उन्हें जेल की सजा हुई। यहां हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।