फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: तीसरी बार शादी करने जा रहीं राखी सावंत! दुल्हन बन आदिल के लिए कही यह बात, वीडियो वायरल

Sat, 25 Feb 2023 07:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : insta
राखी सावंत पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। आदिल दुर्रानी के साथ उनके निकाह और कोर्ट मैरिज की तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही राखी ने उन पर कई आरोप लगाए। यह मामला अब इतना बढ़ गया है कि आदिल पुलिस हिरासत में हैं। जहां ड्रामा क्वीन के पति सलाखों के पीछे हैं, वहीं राखी काम पर लौट आई हैं। इस बीच अब रखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रामा क्वीन दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala
राखी सावंत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्रामा क्वीन को दुल्हन की तरह सजी धजी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। सभी हैरान परेशान यही सवाल कर रहे हैं कि क्या राखी फिर से शादी करने जा रही हैं। पे अकाउंट विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में रखी ने खुद ही सभी सवालों के जवाब देते हुए आदिल के बारे में भी बात की है।
Box Office Report: ओपनिंग डे पर ही पस्त हुई 'सेल्फी', 'शहजादा' का हाल बेहाल और 'पठान' दिखा रहा दम
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
रितेश के बाद एक बार फिर राखी सावंत की लव लाइफ सवालों के घेरे में है। उनके पति आदिल दुर्रानी जेल की सजा काट रहे हैं। राखी शूट मोड में वापस आ गई हैं और हाल ही में उन्होंने दुल्हन बन शूट किया। इस दौरान का वीडियो काफी चर्चाओं में है। राखी ने साफ कर दिया है कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी, वह सिर्फ शूट के लिए दुल्हन बनी हैं।
 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं, 'एक बार शादी कर चुकी हूं, अब दोबारा कभी नहीं। जिंदगी में मैं दोबारा शादी का जोड़ा कभी नहीं पहनना चाहूंगी। अब सीधे कबर में जाएंगे, शादी नहीं करेंगे।' आदिल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा एक ही दूल्हा है, वो जेल में है।'
Kangana Ranaut: 'सेल्फी' के फ्लॉप होने पर कंगना रणौत का तंज, कहा- करण जौहर की फिल्म ने 10 लाख भी नहीं कमाए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शूटिंग लोकेशन पर अपनी वैनिटी वैन में एंट्री करते हुए अपने पति के बारे में बात कर रही हैं। आदिल के बारे में बोलते हुए ड्रामा क्वीन ने कहा, 'दुल्हन यहां है, दूल्हा जेल में है। आज रोना नहीं है, सिर्फ खुश रहना है। कोशिश कर रही हूं खुश रहने की मैं।' बता दें, राखी सावंत ने आदिल पर मारपीट और पैसे चुराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि आदिल के दूसरी लड़कियों के साथ संबंध भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें