फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये सात सदाबहार अभिनेत्रियां आज दिखती हैं ऐसी, एक को पहचानना मुश्किल

Mon, 11 Nov 2019 11:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tanuja - फोटो : file photo
बॉलीवुड में शुरुआत से ही खूबसूरत अभिनेत्रियों का आना बराबर जारी है। उनके अभिनय और सुंदरता ही फिल्मों में जान फूंकती हैं। फिल्म में अभिनेत्री का रोल सबसे बड़ा माना जाता है। क्योंकि अभिनेत्री के बिना कोई भी फिल्म अधूरी ही मानी जाती है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री का करियर छोटा माना जाता है लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी होती हैं जो बॉलीवुड में लंबी पारी खेल जाती है। बात करें पुराने जमाने की अभिनेत्रियों की तो उन्होंने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाए रखा। उनकी ब्यूटी भी दर्शकों को खूब भायी थी, लेकिन समय के साथ इनकी सुंदरता और हालात दोनों ही बदल गए। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
Rakhi Gulzar - फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री राखी गुलजार की। राखी पुराने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने कई फिल्मों में मां के दमदार रोल भी किए हैं। उन्होंने 70 से 80 के दशक में एक से एक हिट फिल्में दी जिसमें दाग, कभी-कभी और कसमें वादें जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। साल 2003 के बाद उन्हें फिल्मी परदे पर नहीं देखा गया और वह लाइमलाइट से दूर होती चली गईं। बता दें कि वह गीतकार गुलजार की पत्नी हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Tanuja - फोटो : file photo
अभिनेत्री काजोल की मां तनुजा अपने समय की सुपरहिट अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि अभी भी वह फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार में नजर आती हैं। बता दें कि तनुजा ने बंगाली फिल्मों के जाने-माने निर्देशक शोमू मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं साल 2008 में शोमू का निधन हो गया। ये हैं तनुजा की यादगार फिल्में-छबीली ,बहारें फिर आएंगी, ज्वेल थीफ ,हाथी मेरे साथी ,मेरे जीवन साथी ,अमीर-गरीब, याराना, महिवाल, रखवाला, साथिया, खाकी , सन ऑफ सरदार। 

4 of 8
Waheeda Rehman - फोटो : file photo
फिल्म जगत में वहीदा रहमान को खूबसूरत अदाकारा और एक नृत्यांगना के रूप में जाना जाता है। वह अपने दौर की बेहतरीन डांसरों में से एक थीं। यहां तक कि उनकी एक्टिंग के लोग कायल थे। उन्होंने देवानंद के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म गाइड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। ये हैं उनकी यादगार फिल्में- प्यासा, सीआईडी, सोहलवा साल, कागज के फूल, साहेब बीवी और गुलाम, पत्थर के सनम, राम और श्याम और नमक हलाल।
विज्ञापन

5 of 8
Mala Sinha - फोटो : file photo
अभिनेत्री माला सिन्हा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं था। साल 1966 में माला सिन्हा को नेपाली फिल्म माटिघर में काम करने का मौका मिला था। इस दौरान उनकी मुलाकात एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से हुई। इसके दो साल बाद 1968 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल माला मुंबई में रहती हैं। माला की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने बॉलीवुड में आने का पूरजोर प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसी दुख के चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उनकी यादगार फिल्मों में आंखें, दो कलियां, गुमराह, प्यासा, नया जमाना और सुहागन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Vyjayanthimala - फोटो : file photo
अभिनेत्री वैजयंतीमाला ने 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी मां वसुंधरा 40 के दशक में तमिल फिल्मों की पॉपुलर और सुपरहिट एक्टेस थीं। इसलिए वैजयंतीमाला को एक्टिंग और डांस की कला विरासत में मिली। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नागिन, देवदास, नया दौर, कठपुतली, मुधमती, गंगा जमुना, संगम जैसी हिट फिल्मों काम किया।
विज्ञापन

7 of 8
Asha Parekh - फोटो : file photo
आशा पारेख का नाम आज भी चर्चाओं में बना रहता है। साल 1994 से 2001 तक आशा Cine Artist Association की अध्यक्ष और 1998-2001 तक केन्द्रीय के सेंसर बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन भी रहीं। आशा ने शादी नहीं की है। शादी को लेकर उन्होंने कहा कि 'यदि शादी हो गयी होती तो आज जितने भी काम कर पाई हूं शादी के बाद उससे आधे भी नहीं हो पाते।” आशा ने मां, आसमान, बाप-बेटी, दिल देके देखो, जब प्यार किसी से होता है, मेरे सनम, तीसरी मंजिल, आए दिन बहार के और आया सावन झूम के जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

8 of 8
Babita Kapoor - फोटो : file photo
कपूर खानदान की बहू बबीता का फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा। वह अभिनेता रणधीर कपूर की पत्नी हैं। उनकी दो बेटी करीना और करिश्मा हैं जो बॉलीवुड में बड़ी हिट अभिनेत्री साबित हुईं। बबीता ने अपने फिल्मी करियर में हसीना मान जाएगी, फर्ज, तुमसे अच्छा कौन है, एक हसीन दो दीवानें में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें