फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की रियल लाइफ बहन लाइम लाइट से रहती हैं कोसो दूर, ऐसा है दोनों का रिश्ता

Sun, 07 Aug 2022 11:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kuamr and sister alka bhatia - फोटो : facebook/Nana Ampa
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह चार बहनों के भाई का किरदार अदा कर रहे हैं, लेकिन क्या अभिनेता अक्षय कुमार की रियल लाइफ बहन के बारे में जानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्मों से इतर असल जिंदगी में अक्षय कुमार की बहन कौन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alka bhatia - फोटो : facebook/Karan Singh
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों में आने से  पहले राजीव भाटिया के नाम से जाने जाते थे और उनकी बहन का नाम अलका भाटिया है। बॉलीवुड स्टार की बहन होने के बावजूद भी अलका को लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद है। हालांकि अक्षय और उनकी बहन का रिश्ता काफी मजबूत है।
विज्ञापन

3 of 5
alka bhatia
अक्षय कुमार को नहीं पसंद थी अलका की शादी
अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया ने साल 2012 में सुरेंद्र हीरा नंदिनी से शादी रचाई थी। हालांकि बताया जाता है कि अक्षय को ये शादी पसंद नहीं थी लेकिन वह अपनी बहन के प्यार के आगे झुक गए। अलका के पति सुरेंद्र उनसे लगभग 15 साल बड़े हैं और अलका से शादी से पहले वह एक शादी और कर चुके थे, लेकिन 40 की उम्र में अलका सुरेंद्र को दिल दे बैठी थी। 

4 of 5
Alka Bhatia and Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया का भाई और भाभी दोनों के साथ मजबूत बॉन्ड है, हालांकि वह मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में रहती हैं। एक बार अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह रक्षाबंधन का त्योहार कैसे सेलिब्रेट करते हैं। अभिनेता ने कहा था कि "सुबह जल्दी उठना और स्कूल से एक दिन की छुट्टी न लेना मेरी रक्षाबंधन की सबसे पुरानी यादें हैं। हम दोनों ने कैथोलिक स्कूल से पढ़ाई की और हमें त्योहार मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी नहीं मिली।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kuamr and sister alka bhatia - फोटो : social media
ऐसा है दोनों का रिश्ता
अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी बहन जब राखी बांधती थीं तो वह पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। वह आज भी इस रस्म को निभाते हैं। वह अपनी बहन के घर जाकर उनसे राखी बंधवाते हैं और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। अक्षय ने बताया कि आज भी उनके  बीच कुछ नहीं बदला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें