अन्नू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अन्नू कपूर का वेब शो 'क्रैश कोर्स' 5 अगस्त से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर रहा है। इसी को प्रमोट करने के दौरान उनसे आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सवाल किया गया, जिस पर अन्नू कपूर कहते हैं, 'वो क्या हैं? मैं फिल्में नहीं देखता मुझे नहीं पता।' इसी बीच उनका मैनेजर कहता है कि नो कमेंट्स, तो अन्नू कपूर कहते हैं, 'नो कमेंट्स की बात नहीं है। मैं फिल्में ही नहीं देखता ना अपनी ना परायों की। मुझे पता भी नहीं है कि ये कौन है सच में, तो मैं क्या ही बता पाऊंगा कि वो कौन है। मुझे कोई आइडिया नहीं है।'