फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के हुए अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा, शाहरुख खान करेंगे ये बड़ा रोल

Sun, 13 Jan 2019 07:40 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakesh Sharma
भारत की ओर से अंतरिक्ष पर सबसे पहले कदम रखने वाले राकेश शर्मा का आज 70 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के शहर पटियाला में हुआ था। बहुत पहले से चर्चा हो रही है कि उनपर आधारित फिल्म बॉलीवुड में बनने जा रही है जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम सैल्यूट बताया जा रहा है जिसे रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan fan - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले खबर थी कि सैल्यूट के नाम को बदला जाएगा। लेकिन इस पर अभी कोई खबर नहीं हैं। फिल्म में दंगल फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को लेने की बात चल रही थी। फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे ऐसा माना जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सैल्यूट' को लेकर एक बड़ा फैसला लिया । इस फिल्म की शूटिंग 3 महीने बाद शुरू होने वाली थी लेकिन शाहरुख तुरंत ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। लंबे समय से खबर थी कि फिल्म में करीना कपूर  लीड हीरोइन के तौर पर काम करेंगी ।

4 of 5
fatima sana shaikh
हाल ही में फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही थी। खबरों की मानें तो इस फिल्म से करीना कपूर का पत्ता साफ कर दिया गया है । जी हां, अब करीना की जगह आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख को लेने की बात चल रही है। इस खबर से करीना के फैंस को झटका लग सकता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fatima Sana Sheikh
खबरों की मानें तो फिल्म के निर्माता करीना की जगह अब शाहरुख के साथ फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाह रहे है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता अभी भी लीडिंग लेडी की तलाश में हैं । फातिमा सना शेख को इस रोल के लिए कंसिडर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें