फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोप लगते ही राजकुमार हिरानी का सामने आया पक्ष, समर्थन में उतरीं ये एक्ट्रेस

Sun, 13 Jan 2019 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajkumar Hirani - फोटो : File Photo
'मुन्ना भाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी अब #MeToo मूवमेंट की चपेट में फंस गए हैं। हफिंग्टन पोस्ट के मुताबिक उन पर 'संजू' फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप लगते ही राजकुमार हिरानी का बयान भी आ गया है। बयान में हिरानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
rajkumar hirani - फोटो : File Photo
राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन

3 of 5
rajkumar hirani - फोटो : file photo
महिला के मुताबिक उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में 'संजू' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।

4 of 5
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : File Photo
आपको बता दें, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। उनके साथ राजकुमार हिरानी भी फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक विधु विनोद चोपड़ा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं 3 इडियट्स और पीके फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amardeep jha - फोटो : twitter
अमरदीप झा ने कहा - 'मैं यह खबर सुनकर हैरान हूं। मुझे बिल्कुल भी विश्वास नहीं है इस खबर पर। सेट पर वह बहुत अच्छे रहते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए शख्स हैं। सेट पर सभी को समानभाव से ट्रीट करते हैं। मेरी उनसे सिर्फ सेट पर ही बात हुई है। मैं सपने में भी ऐसा सोच नहीं सकती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें