फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने बताया कैसे सहायक निर्देशक रहे ऋतिक, साझा कीं 'करण-अर्जुन' के सेट की पुरानी यादे

Tue, 19 Nov 2024 03:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakesh Roshan:  बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राकेश रोशन अपनी सुपरहिट फिल्म 'करण-अर्जुन' के दोबारा रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म में सहायक निर्देशक रहे ऋतिक रोशन को लेकर कई रोचक जानकारियां साझा की हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
राकेश रोशन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'करण-अर्जुन' की दोबारा रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वर्तमान बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन सहायक भूमिका में थें। इस फिल्म को लेकर हाल में ही उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कैसे ऋतिक रोशन उन दिनों बस औऱ ट्रेन से यात्रा करते थे और फिल्म के सेट के चार लोगों के साथ कमरा साझा किया करते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन ने ऋतिक के लिए असहज कर दी थीं स्थितियां
इंडियन एक्सप्रेस के साथ हाल में ही बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके का बेटे ऋतिक रोशन को आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिला था। हालांकि, जब उनसे फिल्म निर्माता ने उनकी पसंद के बारे में पूछा, तो वॉर 2 अभिनेता ने कहा कि वह एक अभिनेता बनना चाहते थे। इसके जवाब में, राकेश रोशन ने उन्हें किसी को असिस्ट करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह केवल अपने पिता के साथ जुड़ना चाहते थे। इस पर बात करते हुए करण-अर्जुन के निर्देशक ने कहा कि उन्होंने तब ऋतिक को थोड़ा असहज स्थिति में डाल दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन-राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
तीन फिल्मों की शूट के दौरान ऋतिक ने क्रू के सदस्य जैसा जिया जीवन
राकेश रोशन ने आगे कहा कि भले ही हम स्टूडियो जाते समय एक ही टेबल पर नाश्ता करते थे और मैं कार से जाता था, लेकिन ऋतिक बस से आते-जाते थे। उन्होंने कहा कि ऋतिक को फिल्म की  यूनिट के साथ ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती थी और चार लोगों द्वारा साझा किए गए कमरे में उनके साथ रहना पड़ता था। निर्देशक ने अपने बेटे की काम के प्रति लगन की तारीफ करते हुए गर्व के साथ बताया कि अभिनेता ने ऐसा सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, ब्लकि तीन फिल्मों के लिए ऐसा किया था। 
 

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
बुद्धिमान सहायक निर्देशक थे ऋतिक रोशन- राकेश रोशन
पिंकविला के साथ बातचीत में निर्देशक ने यह भी बताया था कि ऋतिक ने करण अर्जुन में किस तरह से योगदान दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि तब, वह अपने बेटे को एक अभिनेता के रूप में नहीं देखते थे। वह उन्हें एक सहायक के रूप में मानते थे, लेकिन एक बहुत ही बुद्धिमान सहायक के रूप में। फिल्म  निर्देशक ने आगे उल्लेख किया कि वह उनके साथ हर दृश्य पर चर्चा करते थे और उनका दृष्टिकोण लेते थे।
शाहिद कपूर के साथ अनबन की खबरों पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
22 नवंबर को दोबारा रिलीज हो रही है करण-अर्जुन
निर्देशक ने ऋतिक की फिल्म निर्माण की समझ और उनकी द्वारा दिए गए सुझावों का जिक्र करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे इस बारे में बहुत सारे इनपुट दिए कि पटकथा कैसी होनी चाहिए, यह शॉट कैसा होना चाहिए; वह इसमें बहुत रुचि रखते थे। उन्होंने वास्तव में मेरी बहुत मदद की, एक तरह से वो मेरे लिए दाहिने हाथ जैसे थे।”बताते चलें कि राकेश रोशन द्वारा निर्देशित, साल 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म काफी सफल रहे थे। फिल्म में करण-अर्जुन में शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल, राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी आदि कई अन्य ने मुख्य भूमिकाए निभाई थीं। फिल्म इस शुक्रवार, यानी 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज हो रही है। 
Keerthy Suresh: जब दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने छोड़ी एक बड़ी फिल्म, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें