अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुझे न किसी से दुश्मनी है न नाराजगी- अनीस बज्मी
न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने बंद हो चुकी कॉमेडी फिल्म के लिए शाहिद कपूर के साथ फिर से जुड़ने का संकेत दिया है। निर्देशक ने कहा, "मेरे दिमाग में अभी भी वह फिल्म है।" इस दौरान उन्होंने शाहिद के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्साह व्यक्त किया और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा भी की।इस दौरान उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके बीच कोई मतभेद या दुश्मनी नहीं है। निर्देशक के इस बात से दोनों को लेकर भविष्य में साथ काम करने की संभावनाएं जाहिर होती हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा, "मुझे किसी से न दुश्मनी है न नाराजगी।"